विकासनगर। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर कोरबा के पास एक बाइक खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। रविवार रात में बाइक पर सवार होकर सुनील निवासी पुरानी कालसी और दिनेश निवासी सकनी किसी काम से जा रहे थे रात में कोरबा के पास बाइक खाई में गिर गई। लोगों ने देखकर रेस्क्यू किया। हादसे में दिनेश की मौत हो गई।
