हेल्पर्स फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से मौलश्री मंदिर से महिलाओं से कांवर यात्रा निकाली। जिसमें महिलाओं ने बम-बम भोले के जयकारों के साथ झूमते हुए पांचालघाट पहुंची।
आपको बतादें कि इन दिनों कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज हेल्पर्स फाउंडेशन सोसाइटी की महिलाओं ने भी कांवर यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत महिलाओं ने मौलश्री मंदिर से की। जिसमें मोनिका मिश्रा,रुचि मिश्रा,जया शुक्ला,आकांक्षा गुप्ता,लकी रस्तोगी,संजय रस्तोगी,रविश द्विवेदी,अतुल मिश्रा,अवनीश,सरिता दुबे, सुनीता गुप्ता, सुनीता मिश्रा, रंजन दुबे ने भाग लिया। महिलायें कांवड़ यात्रा में ठुमक-ठुमक कर बम-बम भोले के जयकारों के साथ झूमते हुए पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंची। तदोउपरांत महिलाओं ने गंगा जल भर आश्रम से पैदल चल कर वापस मौलश्री मंदिर पहुंच कर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *