ऋषिकेश। उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, उससे विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है। शुक्रवार को ब्रहमपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *