उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर मंगलवार दोपहर 11.45 बजे पर शीतकाल के लिए विधिविधान से बंद किए गए जिसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे। वहीं शीतकाल के लिए भगवान बदरीनाथ के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

बना नया रिकॉर्ड
इस बार उत्तराखंड में चारधाम तीर्थयात्रा ने अपना रिकार्ड बनाया है। 13 नवंबर तक चारों धामों में 55.89 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम में भी इस बार तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा और नया रिकार्ड बना है। वर्ष 2022 में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने के अवसर सुबह 10 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा गया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण के दर्शन किए। वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *