देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा है। बर्फबारी और ठंड के साथ- साथ अब कोहरे का प्रकोप भी लोगों को देखने को मिलेगा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाके में अब मौसम बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध परेशानी बढ़ा सकता है।

घने कोहरे की चेतावनी जारी
देहरादून में मौसम का मिजाज शुष्क है। बीते दो दिन से तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सुबह-शाम दून समेत आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार और उधमसिंह जिले में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। बीते दिनों बादल घिर आने से प्रदेशभर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बनी हुई है।

पाला बढ़ाएगा परेशानी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध परेशानी बढ़ा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *