उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हलांकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। आज ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, अन्य इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में भी मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, शाम को तापमान गिरने से ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

नए साल पर बर्फबारी के असार
30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *