अल्मोड़ा : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा रैली निकाल वीर सपूतों को याद किया। वहीं अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिताओं में जवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल की अगुआई में एनटीडी क्षेत्र में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। लोगों को देश की आन-बान शान तिरंगे के प्रति जागरूक किया गया। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा फहराने के लिए जानकारी दी गई। रैली में द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, सहायक कमंडेंट सागर जोशी आदि ने हिस्सा लिया। उधर, उप महानिरीक्षक की अध्यक्षता और उप कमांडेंट (संचार) दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन से पांच अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *