गरुड़ : साहित्यकारों व पत्रकारों ने ही संकट के समय देश को संभाला है। यह बात वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट ने कही। भट्ट बाखइ गद्य व पद्य संकलन का विमोचन करने के बाद साहित्यकारों को संबोधित कर रहे थे।

आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय में ‘मोहन कृति’ पटल का वार्षिक गद्य संकलन 2022 एवं वार्षिक काव्य संकलन 2022 का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने किया गया। बाखइ के संपादक साहित्यकार मोहन जोशी ने बताया कि इस वार्षिक गद्य संकलन में 28 रचनाकारों के 250 लेख एवं कहानियां संकलित हैं। वार्षिक काव्य संकलन में कुल 73 कृतिकारों की कविताएं संकलित की गई हैं। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. हेम चंद्र दुबे ने कहा कि बाखइ पहाड़ से पलायन रोकने में सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान जीवन दोसाद, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *