कंबल ओढ़कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
देहरादून में विधानसभा सत्र के दौरान कंबल ओढ़कर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और अन्य कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

खानपुर विधायक ने किया प्रदर्शन
उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में प्रदर्शन किया।

बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा
आज सदन में बजट और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। बजट में विभागवार चर्चा होगी। वहीं, नौ विधेयकों को चर्चा के बाद पास कराया जाएगा।

सत्र का चौथा दिन, खानपुर विधायक ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। गुरुवार को सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 101175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जारी वित्तीय वर्ष से इस बार का बजट 13.38 प्रतिशत अधिक है। 24 वर्षों में बजट का आकार 24 गुना बढ़ा है। पहली बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *