प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। मतगणना स्थलों पर उम्मीदवार और समर्थकों की भीड़ जुटी है। चमोली जोशीमठ विकासखंड में प्रधान का पहला रुझान आ गया है। उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार जीत गए हैं।

चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 139-139 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।

चमोली जनपद में जिला पंचायत रानों वार्ड से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोट से आगे चल रही है। बीजेपी जिला अध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीन गांवों की मतगणना जारी है।

रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में प्रधान चुनाव के परिणाम

1. ग्राम पंचायत स्यूर बांगर माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजई हुई।
2. कूडीअदूली से अनारक्षित शीट जगदीश सिंह 200 वोटों से विजई हुई।
3. बक्शीर गीता देवी  229 वोटों से विजई हुई 
4. भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजय हुई।

देहरादून जिले के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनीं। परिणाम जारी होने के बाद उन्होंने समर्थकों संग खुशी मनाई।

देहरादून पुरकुल में आंचल पुंडीर 116 मतों से प्रधान पद पर विजय घोषित हुई। वहीं पुरोहितवाला से

तनुजा ने पूर्व प्रधान मीनू क्षेत्री को 40 मतों से पराजित किया।

अगस्त्यमुनि, जखोली और उखीमठ ब्लॉक से भी कई ग्राम पंचायत प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके है। रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित हो गए हैं।

ज्योतिर्मठ से छह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। भरकी, डुमक, कलगोठ, भेटा, द्विग़ तपोन, लयारी थेना से यह ग्राम प्रधान चुने गए हैं। निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

मतगणना के प्रथम चरण में विकासखंड ज्योर्तिमठ के प्रधान पद का परिणाम

1- उर्गम -चंद्र मोहन पंवार
2 – देवग्राम – राधिका 
3 – ल्यारीथेणा – विनोद सिंह 
4- भर्की – चंद्रमोहन 
5- भेंटा  – दीपक (निर्विरोध)
6- द्विग तपोण – भरत सिह 
7- कलगोठ – श्री सहदेव 
8- डुमक – श्रीमती यमुना देवी

कीर्तिनगर ब्लॉक में पहले चक्र की मतगणना पूरी हो गई। ग्राम पंचायत नौर से किरण, ग्राम पंचायत गौशाली से बासुदेव भट्ट,धारी से सोहन प्रसाद, थपली चौराहा से नरेंद्र प्रसाद भट्ट, सिंदरी से जसीला देवी प्रधान विजय घोषित हुए।

बडकोट में एक ओर मतगणना स्थलों पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समर्थक परिणाम को लेकर टकटकी लगाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बाजारों में दुकानों पर फूल-मालाएं तैयार कर खूब बिक्री हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *