अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लगातार विपक्ष द्वारा घेरे जाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आज पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार है। कहा कि एसआईटी की जांच को सत्र न्यायालय, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सही ठहरा चुके हैं। कहा, कोर्ट ने खुद माना था कि सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

उत्तराखंड में तीन साल पहले हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला अब फिर चर्चा में आ गया है। बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ और देहरादून से दिल्ली तक फिर हलचल हो गई। भाजपा-कांग्रेस में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस ने वीआईपी का नाम उजागर कर सीबीआई जांच की मांग की तो वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर शर्मनाक राजनीति करने का आरोप लगाया। अब ये पूरा मामला फिर चर्चा में हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *