पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम में इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।

देर रात को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम का नजारा मनमोहक बना हुआ है। चारों तरफ की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं।



By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *