उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद गत जनवरी में बारिश-बर्फबारी हुई तो सूखी ठंड से राहत मिली। साथ ही लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली थी लेकिन अब फरवरी के शुरुआत में ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी ठंड है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते दिन के समय थोड़ी देर धूप में रहने से गर्मी का अहसास हुआ। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आलम यह रहा कि अभी तक सामान्य से नीचे रहने वाला न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आंकड़े पर दर्ज किया गया।

बारिश-बर्फबारी का असर तापमान पर बहुुत कम
मौसम के जानकारों का कहना है कि इतना तापमान फरवरी के आखिरी सप्ताह या फिर 20 दिन गुजरने के बाद देखने को मिलता था। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश-बर्फबारी का असर तापमान पर बहुुत कम देखने को मिलेगा। खासकर चटक धूप का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा।

शनिवार के मौसम की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड परेशान कर सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ से 11 फरवरी तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की ज्यादा आसार हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *