हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यामित्रानंद गिरि महाराज की लसमाधि स्थली पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ।
समारोह का द्वितीय दिवस धर्मसभा एवं संत सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें देश के संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं विद्वान गुरुदेव के जीवन-दर्शन, सनातन धर्म की समन्वय परंपरा तथा राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, स्वामी रामदेव, प्रमोद कृष्णन आदि मौजूद है।
