हरिद्वार। शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में एक कार्यक्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि यूपी में संग चंगा है। वहां जंगल राज खत्म हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि स्थली पर उनकी भव्य श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन के ध्वज वाहक थे।

मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। आज जो विकास गाथा है वह नए भारत की है। भारत कोई जमीन का का टुकड़ा नहीं है, यह ऋषियों की तपस्या, किसानों के श्रम से बना है।

सीएम योगी ने कहा कि जहां धर्म है वही विजय है धर्म कभी कमजोर नहीं होता। धर्म को कमजोर करने का षड्यंत होता है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न कर्फ्यू न दंगा यूपी में है सब चंगा।

उत्तर प्रदेश में जब राम भक्तों पर गोली बचाती थी तो विरासत पर हमला होता था। परंतु आज भव्य राम मंदिर बन चुका है। जंगल राज खत्म हो चुका है बेटियों को पूरी सुरक्षा मिल रही है। एक बीमारू राज्य उत्तर प्रदेश आज विकास के पथबढ़ रहा है। माघ मेला केवल कल्पवासी का मेला होता था,। इस बार माघ मेला में 21 करोड़ लोगों ने स्नान किया किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चार धाम सहित हरिद्वार प्रयागराज वाराणसी अयोध्या राष्ट्र चेतना के केंद्र हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम स्वराज भारत की मूल शक्ति था। गुरुकुल ऋषि आश्रम में संचालित होते थे, यहां कृषि आयुर्वेदिक ज्ञान, प्रशासन चलने का ज्ञान सनातनी आश्रमों में सिखाया जाता था। जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की बात करते हैं, भारत गांव और इसे कृषि पशुपालन हस्तशिल्प गांव में था। भारतीय नारी का अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान था। आक्रांताओ ने ग्राम स्वराज को नष्ट किया। किसानों को करदाता बनाया। जब गांव टूटता है तो राष्ट्र की नींव हिलती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *