चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जनपद के दौरे पर हैं। वह टनकपुर के शारदा घाट पहुंच चुके हैं। यहां शारदा कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान शारदा घाट में ही माघ खिचड़ी सहभोज में शामिल होंगे। यहां कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बनबसा एनएचपीसी सभागार में लोगों से बजट पूर्व संवाद करेंगे।
