चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गौड़ी रोड पर बन रहे साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि चंपावत साइंस सेंटर में बाल वैज्ञानिक पढ़ाई कर विश्व में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपावत आने वाले समय में विज्ञान का केंद्र बनेगा। साइंस सेंटर का निर्माण कार्य करीब 55.52 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग कर रहा है। वर्तमान तक साइंस सेंटर का काम 65 फीसदी हो चुका है।
