औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू होगा। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंच गई हैं। वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

औली में शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को टीमों ने पंजीकरण के बाद स्लोप पर अभ्यास भी किया। अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग स्लोप तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त बर्फ भी जमीं है।

जिन दो स्लोप पर स्कीइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर भरी जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग स्लोप को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *