नई टिहरी जिला न्यायालय में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस और एलआईयू की टीम न्यायालय पहुंची और हर कोना खंगाला। प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिससे पुलिस और कोर्ट न्यायविदों के साथ ही वकीलों ने राहत की सांस ली है। अभी भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि कोर्ट में बम रखने की मेल आई थी। जिस पूरे कोर्ट परिसर को देखा गया। कही कुछ नहीं मिला है। हालांकि हम नजर बनाए हुए हैं।
