देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। परिसर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

बम की धमकी से सभी जगह अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आज दून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *