मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा मीता सिंह इस दौरान उपस्थित रहे।
