जेंडर बजट बढ़ाया
सरकार ने इस सत्र में जेंडर बजट बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16961.32 करोड़ का प्रावधा था जो कि इस बार बढ़ाकर 19692.02 करोड़ का प्रावधान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में क्या हुआ प्रावधान ?
- बागेश्वर में जिला चिकित्सालय, डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, नैनीताल में अस्पताल समेत कई योजनाओं पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को 4252.50 करोड़, पूंजीगत मद में 195 करोड़ का प्रावधान किया गया।
बजट में क्या मिला?
- ईजा बोई शगुन योजना 14.13 करोड़
- मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना 25 करोड़
- मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना 15 करोड़
- मुख्यमंत्री बाल एवं महिला विकास निधि 08 करोड़ का प्रावधान
- अनुसूचित जातियों को 2400 करोड़
- अनुसूचित जनजातियों 746.75 करोड़
- अल्पसंख्यक 98 करोड़
- अटल आयुष्मान योजना के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- खाद्यान्न योजना के अंतर्गत 25 करोड़, पीएम आवास योजना के लिए 298.45 करोड़, पीएम आवास 56 करोड़, ईडब्ल्यूएस के लिए 25 करोड़, परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा को 42 करोड़।
SANTULAN बजट पेश किया
सीएम धामी ने कहा कि हम संकल्प से सिद्धी की ओर से निरंतर अग्रसर हैं। हमारा विकल्प रहित संकल्प है। हम जनादेश को मानते हुए सबके विकास के तहत काम कर रहे हैं। हम समग्र विकास , आत्मनिर्भरता, नवाचार, कौशल विकास, पारदर्शिता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानकर सुनियोजित दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह बजट हमारी समाज के
प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उत्तराखंड का SANTULAN बजट
S – समावेशी विकास
A- आत्मनिर्भर
N-नई सोच
T- तीव्र विकास
U- उन्नत गांव और शहर
L- लोक सहभागिता
A- आर्थिक शक्ति
N- न्यायपूर्ण व्यवस्था
सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की पहली बार हुई उपलब्धियां
सीएम धामी ने सरकार की पहली बार हुई उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश की जनता से किए गए वायदों को पूरा करते हुए 27 जनवरी 2025 को पहली बार यूसीसी लागू की। पहली बार सख्त नकलरोधी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना। पहली बार अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 लागू किया। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त हुआ। पहली बार शीतकालीन यात्रा से पर्यटन को नया आयाम दिया गया। सरकारी जमीनों को पहली बार अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई बड़े पैमाने पर हुई। पहली बार मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। पहली बार हाई अल्टीट्यूड मैराथन कराई। पहली बार नीति आयोग के सतत विकास इंडेक्स में पहला स्थान प्राप्त करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना।
आंदोलनकारियों को किया नमन
सीएम ने सबसे पहले भगवान बदरीविशाल, बाबा केदार और उत्तराखंड के राज्य आंदोलन में अमर बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सदन की ओर से नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आशीर्वाद और डबल इंजन की ताकत से प्रदेश विकास की नई दिशा में चल रहा है। इस वर्ष हमने प्राकृतिक आपदाओं का विकराल रूप देखा। धराली से लेकर थराली, देहरादून से बागेश्वर, कपकोट तक प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। इन आपदाओं में असमय मृत्यु को प्राप्त दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
