चंपावत। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर मां पूर्णागिरि धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। स्थानीय सहित दूर दराज से हजारों श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मान्यता वाले दंपति एवं परिवार बच्चों के मुंडन संस्कार आदि करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है, और आने क्रम अब बढ़ रहा है।

नवरात्र के प्रथम दिन पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। रात्रि में चढ़ाई शुरू करने के साथ ही सुबह दर्शन किया। करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगाकर श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं। जगह-जगह बैरिकेड कर श्रद्धालुओं को छोड़ा जा रहा है। देवी के दर्शन को दूर-’दराज से देवी के डोले के साथ बसों,निजी वाहन और ट्रेनों, बाईकों के साथ भक्तों के आने का क्रम जारी है।

प्रशासन व मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल, पथ प्रकाश की व्यवस्था की है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के आने का क्रम बढ़ रहा है। अब तक करीब 45 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *