उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। इस कारण हर्षिल के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
गंगोत्री धाम में बर्फबारी जारी है। बीआरओ का कहना बर्फबारी रुकने के बाद सड़क खोलने का काम किया जाएगा।
