हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग सौम्य होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर स्वभाव में अटलता भी दिखती है। कहा धामी साधारण धामी नहीं, धाकड़ धामी हैं। अब धाकड़ नहीं, बल्कि धुरंधर धामी कहना चाहिए।

उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और पश्चिमी एशिया में हो रहे हमलों पर चिंता जताई और कहा। पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है, यह भारत के साथ पूरे विश्व के लिए चिंतनीय है।

युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। आज पूरी दुनिया भारत की बात कान खोलकर सुनती है। दुनिया का कोई भी देश इस वैश्विक संकट से नहीं बच सकता है, हो सकता है भारत में भी ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रभाव दिखे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से गंभीर प्रभाव भारत में अभी नहीं दिख रहा है।

चार साल में चौका मार हैं धामी
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल अभूतपूर्व है। धामी चार साल में चौका मार हैं, लेकिन छह वर्षों में छक्का भी मारेंगे। धामी सरकार ने चार वर्ष और भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे किए हैं। उत्तराखंड बनने के बाद संसाधनों और धन का अभाव होने की बात होती थी, लेकिन इन वर्षों में करिश्माई तरीके से विकास हुआ है।

उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।

उत्तराखंड के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारधाम आल वैदर रोड महत्वपूर्ण होगी। सुगम और सुरक्षित यात्रा होगी, इससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उत्तराखंड की धरती नारीशक्ति की पावन भूमि भी है। यूसीसी लागू करना साहसिक और सूझबूझ वाला निर्णय रहा। भाजपा देश बनाने और समाज बनाने के लिए राजनीति करती है, यही अन्य पार्टियों और भाजपा में अंतर है। अवैध घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में को स्थान नहीं है। 10 हजार अवैध कब्जों को हटाने का काम किया है, यह अन्य किसी राज्य के लिए संभव नहीं था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुमाऊं के विकास का प्रभाव पूरे उत्तराखंड पर पड़ेगा। जमरानी योजना को हल्द्वानी और तराई क्षेत्र के लिए जरूरी थी, उसे भाजपा सरकार में गति मिली है। कांग्रेस की सरकार घोटाले पर पर्दे डालती थी, लेकिन धामी सरकार ने सीधा संदेश दिया है कि धपले करने वाले या भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल में है।
सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ और देश के काम आना चाहिए। उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, अब एसआइआर पर भी सवाल उठा रहे हैं।

विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा भारत
जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 के बाद भारत के स्वाभिमान का दोबारा जागरण हुआ है। विकसित भारत को साकार करने के लिए काम किया जा रहा है। भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा।

जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जनता के रुपया आज सीधे जनता के खाते में पहुंच रहा है। सनातन का जयघोष दुनिया में हो रहा है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ का मास्टर। विपक्षियों को सनातन संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है।भारत रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले देशों में शामिल हो गया है।

सरकार सैनिकों के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। प्रदेश में सैन्यधाम बनाया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

चार सालों में प्रदेश की आर्थिक में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय 41 प्रतिशत बढ़ी है। स्टार्टअप 1700 हो गए हैं। उत्तराखंड सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पहला राज्य बना है। फिल्म फ्रेंडली राज्य बना है। उत्तराखंड रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी राज्य बना है। पर्यटन, खेल, उड़यन में श्रेष्ठ राज्य बना है।

30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सांस्कृतिक, जनसांख्यिकी संतुलन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है।

कांग्रेस ने राज्य की डेमोक्रेसी को बिगाड़ने का काम किया, बनभूलपुरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस को लैंड जिहाद करने वाले अच्छे लगते हैं, दंगाइयों में वोट बैंक देखते हैं। उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर बनाने तक शांत नहीं बैठेंगे।

अब गोली की जवाब गोलों से: पुष्कर धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पहले भारतीय सैनिकों को गोली चलाने के लिए बार बार मंजूरी लेनी पड़ती थी। जबकि दुश्मन आए दिन फायरिंग करता था। लेकिन मोदी सरकार में हमारे जवान गोली का जवाब गोलों से देने में देर नहीं लगाते।

एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेसियों को दंगाइयों में वोट बैंक नजर आता है। लेकिन प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देगी।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में शराब घोटाला, एनएच और पटवारी भर्ती समेत अन्य घोटाले हुए थे। लेकिन कभी बड़े चेहरों पर एक्शन नहीं लिया। मगर भाजपा सरकार किसी हाल में भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ती।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *