रुद्रपुर। दिल्ली ऑटोमोबाइल का सामान लेने जा रहे दो कर्मियों से बदमाश तमंचा सिर पर रख सात लाख लूट ले गए। उन्होंने भागते समय हवाई फायर भी किये जिससे कोई उनका पीछा न कर सके।

रुद्रपुर सिंह कालोनी स्थित जपनीत आटो में कार्यरत कर्मी रितिक मंडल, साहिब सिंह सामान लेने संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार सुबह वह रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति पर बैठे। उनके पास पैसा होने की भनक बदमाशों को लग गयी। दोनों ने पैसे बेल्ट बना कमर पर बांध रखे थे। जिस पर तीन बदमाश भी उनके साथ ही ट्रेन पर चढ़ गए।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई। बदमाशों ने रितिक मंडल व साहिब सिंह को घेर कर उन पर तमंचे व पिस्टल तान कर सात लाख लूट कर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।

लूट की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ व्यापारी रेलवे स्टेशन रुद्रपुर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *