कल देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक
लगभग चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे। यहां से वह 2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।
अल्मोड़ा में मौसम बना बाधा, फोन पर किया जनता को संबोधित, गढ़वाल की तैयारी
कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज सुबह पहले उन्हें अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करना थ, लेकिन खराब मौसम के कारण वह अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाएं। राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। दो बजे उनका गढ़वाल दौरा प्रस्तावित है।
पौड़ी गढ़वाल में वह पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। रात्रि विश्राम मसूरी में होगा। पौड़ी में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे।
