रुद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह मौसम सामान्य बना रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार सुबह 7:30 बजे तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तहसीलों से प्राप्त वर्षा के आंकड़ों के अनुसार ऊखीमठ में 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रुद्रप्रयाग और जखोली में वर्षा नहीं हुई।

रुद्रप्रयाग में मौसम साफ
मंगलवार सुबह 7:00 बजे तक रुद्रप्रयाग की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। अलकनंदा नदी का जलस्तर 623.90 मीटर, मंदाकिनी नदी का 622.28 मीटर, गंगानगर का 799.25 मीटर तथा गौरीकुंड का 1973.60 मीटर दर्ज किया गया, जो सभी अपने-अपने चेतावनी स्तर से नीचे हैं।

केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर सामान्य है तथा श्री केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *