हल्द्वानी: आदि कैलास यात्रा के लिए गुरुवार सुबह यात्रियों का पहला दल रवाना हो गया है। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह से निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर और महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने यात्रियों को रवाना किया। पहले दल में 19 लोग शामिल हैं। जिनमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। जीएम वाजपेई ने बताया कि 16 यात्री गुजरात, दो केरल और एक-एक यूपी व दिल्ली से हैं।

काठगोदाम पर्यटक आवास गृह से रवाना करने से पूर्व निगम के एमडी और जीएम ने यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही तिलक लगाया गया। साथ यात्रा से जुड़ी बातें उन्हें बताई गईं। गुरुवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे काठगोदाम से रवाना हुआ यात्रियों का दल सबसे पहले बाबा नीब करौली के दर्शन करेगा। इसके बाद अल्मोड़ा स्थित चितई में गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर जागेश्वर के लिए रवाना होगा। उसके बाद जागेश्वर धाम के दर्शन कर पर्यटक आवास गृह में भोजन करेंगे।

इसके उपरांत यात्री पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। इधर, कोरोना काल के बाद यात्रा शुरू होने से यात्रियों में गजब का उत्साह था। साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारी और कर्मचारी यात्रियों के स्वागत के लिए उत्साहित दिखे। इस मौके पर गिरधर मनराल, भुवन कांडपाल, दीपक पांडे, हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *