चंपावत। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दीपावली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी।

चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

कड़ाके की ठंड की दस्तक
सुबह धूप निकलने के बाद दो से तीन घंटे में पाला गल रहा है। सोमवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। हालांकि चंपावत जिला मुख्यालय में दो दिन से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। अब धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। इसको देखते हुए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

चंपावत का तीन दिनों का तापमान

  • 05 नवंबर – 4.7 डिग्री
  • 06 नवंबर – 4.8 डिग्री
  • 07 नवंबर – 5.5 डिग्री

गुरुवार से बदलेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव संभव है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है। 10 नवंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अनेक जगह व चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है। इससे ठंड में वृद्धि होगी। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड शुरू हो जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *