उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में बुधवार दिन और बुधवार की रात को जमकर वर्षा हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्फ की चादर जम गई है। गंगोत्री मंदिर के पास भी जमकर बर्फबारी हुई।

गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी का वीडियो देखने को मिला। बुधवार को बर्फ के फाहे पड़ने से मंदिर भी सफेद हो गया।

बर्फबारी के बाद बंद रहे कई मार्ग
इसके अलावा हर्षिल घाटी और खरसाली, हरकीदून क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी अभी जारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगगानी से लेकर गंगोत्री तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। इसके अलावा जिले के पांच मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए हैं। इन मोटर मार्गो में उत्तरकाशी से लम्बगांव श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग भी शामिल है।

जमकर हुई बारिश
बुधवार की रात को जिला मुख्यालय सहित पुरोला, बडकोट, नौगांव में जमकर वर्षा हुई है। जनपद उत्तरकाशी में लंबे अंतराल के बाद वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली है।

उत्तरकाशी में मौसम बदला
जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात को ही मौसम ने करवट ले ली थी। जिसके बाद मंगलवार की रात को निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा जारी रही।

हर्षिल घाटी में बर्फबारी
गंगोत्री यमुनोत्री हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। लेकिन रात को तापमान में गिरावट आई तो ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *