देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत शुरू की गई है, जिससे पर्वतीय क्षेत्र के हवाई यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा गढ़वाल और कुमाऊं के मध्य भी लाभकारी साबित होगी।
