ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अन्य दिनों सुबह 9 बजे तक करीब 3500 यात्री आफलाइन पंजीकरण करा रहे थे।
गुरुवार को यह आंकड़ा 5500 के करीब रहा। सोनप्रयाग जाने के लिए रोडवेज बस के काउंटर पर भीड़ रही। परिवहन निगम ने 15 बस सोनप्रयाग के लिए भेजी। निजी परिवहन कम्पनियों की भी 25 से अधिक बस सोनप्रयाग के लिए गई।
