देहरादून। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर हिंदुस्तान के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। न्यायालय की लंबी लड़ाई के बाद मिली जीत के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई।

मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने करीब 10 करोड़ लोगों से संपर्क किया और 42 दिन चले अभियान के बाद देश की जनता ने तीन बैंकों में तीन हजार करोड़ रुपये एकत्र किए। मंदिर के लिए हिंदुओं के साथ ही सैकड़ों मुसलमानों ने भी अपनी सहयोग राशि दी।

राम मंदिर एक अनमोल हीरा: चंपत राय
मिजोरम मे रहने वाले ईसाइयों ने चंदा दिया। एक कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे चंपत राय ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। अयोध्या में करीब तीन हजार मंदिर भगवान श्रीराम के है, लेकिन अयोध्या में निर्मित यह मंदिर 500 वर्ष चली लड़ाई के बाद मिला अनमोल हीरा है।

उन्होंने बताया कि विदेशियों की ओर से तोड़े गए इस मंदिर के लिए वर्ष 1528 के बाद इस मंदिर के लिए कई लड़ाइयां लड़ी गई। मंदिर निर्माण कर उस अपमान का बदला लिया गया और भगवान श्री राम का मंदिर बनाया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *