नैनीताल जिले के भवाली में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नरेश पांडे को मंगलवार की सुबह नैनीताल कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए उठा ले गई। पांडे पर नैनीताल की एक युवती की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर सौंपकर शादी का झांसा और धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में युवती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर नरेश पांडे पर लगाए गए आरोप कुछ लोगों की ओर से उस पर दबाव डालकर देने की बात कहीं गई थी।
वहीं नरेश पांडे ने भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साजिश के तहत फंसाने की बात कहीं है। मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पांडे के आवास में पहुंची और उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।कोतवाल प्रकाश महरा ने बताया कि सुबह 7 बजे नैनीताल पुलिस नरेश पान्डे को पूछताज के लिये ले गई।
